
घर आई 100 साल पुरानी चिट्ठी, बनी थी 'चुड़ैल' की तस्वीर और लिखी थी ऐसी बात
AajTak
एक महिला के घर के आए अजीब पोस्टकार्ड ने तब उसका दिमाग खराब कर दिया जब उसने देखा कि ये पोस्टकार्ड लगभग 100 साल पुराना. इस खत में चुड़ैल की तस्वीर के साथ कुछ बातें भी लिखी हैं जो पूरी तरह पारिवारिक बातचीत है.
कई बार किसी को अचानक ही कुछ ऐसा मिल जाता है जो उसने सपने में भी नहीं सोचा होता है. मिशिगन के बेल्डिंग की 30 साल की ब्रिटनी कीच के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब एक दिन वह अपने घर के बाहर लगे मेलबॉक्स को चेक करने लगी. इसमें तमाम चिट्ठियों और बिल के अलावा उसे जो मिला उसे देखकर वह हैरान रह गई . ये एक पुराना सा दिख रहा पोस्टकार्ड था.
घर आई 100 साल पुरानी चिट्ठी
कीच ने बताया कि पहले तो मैंने इसपर खास ध्यान नहीं दिया लेकिन जब मैंने इसे नजदीक से देखा तो इसमें एक सेंट का जॉर्ज वाशिंगटन का स्टैंप था जिसपर 29 अक्टूबर 1920 की तरीख लिखी थी. यानी ये चिट्ठी लगभग 100 साल पुरानी थी. मैं स्तब्ध रह गई कि आखिर 100 साल पुरानी चिट्ठी अचानक मेरे पास कैसे पहुंच गई है.
पोस्टकार्ड पर बनी थी चुड़ैल और लिखा था...
कीच ने इसे पढ़ना चाहा तो इसमें हैलोवीन की तस्वीरें थी- एक काली बिल्ली, बत्तथ, एक कद्दू, एक चुड़ैल, एक झाड़ू और एक उल्लू. साथ ही इसमें पहेली सी लिखी थी-"Witch would you rather be . . . a goose or a pumpkin-head?" यानी "चुड़ैल क्या तुम... बत्तख बनना चाहोगी या कद्दू?"
'माँ के घुटने भयानक रूप से...'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










