
गौतम गंभीर ने लिए सांसद हरभजन सिंह के मज़े, लिखा- ‘AAP’ से तो पुरानी दोस्ती है...
AajTak
टीम इंडिया के दो पूर्व स्टार प्लेयर जो अब सांसद बन गए हैं, एक-दूसरे से मिले और तस्वीर साझा की. गौतम गंभीर और हरभजन सिंह की तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है.
कई क्रिकेटर ऐसे हैं जो अब राजनेता बन चुके हैं और अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ हैं. इन्हीं में से दो क्रिकेटर जो वर्ल्डकप विजेता भी रह चुके हैं, उनकी मुलाकात हुई है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर और आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह की मुलाकात हुई और दोनों ने तस्वीर शेयर की है. मज़े की बात ये है कि गौतम गंभीर ने जब हरभजन सिंह के साथ तस्वीर शेयर की तो मज़ेदार कैप्शन लिखा. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर ने लिखा कि AAP से तो पुरानी दोस्ती है और रहेगी.
Legend @GautamGambhir 🤗🤗Great seeing you brother https://t.co/xwazlmPW3h
बता दें कि हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा भेजा है, जबकि गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद हैं. गंभीर अक्सर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते रहते हैं.
लेकिन इसका असर हरभजन और गौतम की दोस्ती पर नहीं पड़ा, यही कारण है कि उन्होंने तस्वीर के साथ यह मज़ेदार कैप्शन लिखा. हरभजन सिंह ने भी इस फोटो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि लीजेंड गौतम गंभीर, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा.
हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग में गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ थे. गंभीर ने यहां पर बतौर मेंटर काम किया और उनकी मेंटरशिप में लखनऊ की टीम प्लेऑफ तक जगह बना पाई. अपने पहले ही आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









