
गुजरात: रवींद्र जडेजा की पत्नी और सास को कोर्ट से समन, पुलिसवाले से हुई थी तकरार
AajTak
गुजरात के जामनगर में करीब चार साल पुराने मामले में कोर्ट ने रवींद्र जडेजा की पत्नी को समन भेजा है. कार टकराने के मामले में रिवाबा की एक पुलिसकर्मी से कहासुनी हो गई थी.
भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया था. इस बीच रवींद्र जडेजा का परिवार एक बार फिर सुर्खियों में आया है. करीब चार साल पुराने एक मामले में जामनगर की कोर्ट ने रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और सास को समन भेजा है. साल 2018 में रिवाबा जडेजा की ओर से आरोप लगाया गया था कि पुलिस कॉन्स्टेबल ने उनके साथ मारपीट की है. ये मामला कोर्ट में चल रहा था, अदालत द्वारा रिवाबा और उनकी मां को कई बार पहले भी बुलाया गया था. हालांकि कोई भी अदालत में पेश नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक, अब कोर्ट ने दोनों को अंतिम समन भेजा है. कोर्ट ने राजकोट पुलिस को दोनों को लिखित समन पहुंचाने का आरोप लगा है. ये मामला मई 2018 का है, जब रिवाबा जडेजा की कार एक पुलिसकर्मी की बाइक से टकरा गई थी. तब दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोप था कि पुलिसकर्मी ने रिवाबा को थप्पड़ जड़ दिया था. रिवाबा ने इस मामले में तभी पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी. आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा इस वक्त टीम इंडिया के महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पिछले कुछ वक्त में बतौर बल्लेबाज काफी इम्प्रूव हुए हैं, यही कारण है कि टेस्ट हो या टी-20 जडेजा पर हर किसी की नज़रें रहती हैं. रवींद्र जडेजा और रिवाबा की शादी साल 2016 में हुई थी, दोनों की एक बेटी भी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









