
गाड़ी चोरी कर भाग रहे थे चोर, पुलिस ने किया पीछा तो लाइव मैच में घुसा दी कार
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में एक क्रिकेट मैच के दौरान हादसा हुआ, यहां दो चोर गाड़ी लेकर मैदान में घुस गए और गाड़ी ठोक दी. ये तब हुआ जब पुलिस उनका पीछा कर रही थी.
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में रविवार को हुए मैच के दौरान एक ज़बरदस्त घटना घटी. दो लोग एक गाड़ी को चोरी कर भाग रहे थे और इस दौरान एक मैदान में घुस गए जहां पर क्रिकेट मैच चल रहा था, वहां अपनी गाड़ी जाकर ठोक दी. जब ये हादसा हुआ तब पुलिस वहां पर पहुंची और मालूम पड़ा कि ये बीते दिन चोरी हुई गाड़ी ही है.
ऑस्ट्रेलियन मीडिया के मुताबिक, नॉर्थ एडिलेड के रॉयल पार्क से 26 साल और 29 साल के दो युवकों ने एक गाड़ी को चोरी किया. जिसके बाद वह उस लेकर घूमते रहे और जब पुलिस ने पीछा किया तो इस दौरान एक मैदान में घुस गए, जहां पर क्रिकेट मैच चल रहा था.
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी सीधे मैदान में घुसती चली आ रही थी, लेकिन राहत की बात ये रही कि ऐन मौके पर ड्राइवर ने इसका डायरेक्शन बदल दिया. चश्मदीद के मुताबिक, गाड़ी की स्पीड इतनी तेज़ थी अगर डायरेक्शन ना बदला जाता तो बहुत बड़ा हादसा होता और किसी की जान जा सकती थी.
पुलिस के मुताबिक, दोपहर 3.20 पर गाड़ी चोरी हुई और दोनों इसे लेकर रवाना हुए. गाड़ी के मालिक ने जब इनसे बहस की, तो एक चोर ने कुल्हाड़ी दिखाकर उसे डरा दिया. पुलिस पर जब शिकायत पहुंची, तो उन्होंने पीछा किया और जब ये चेज़ शुरू हुई तभी गाड़ी को मैदान में लेकर घुस गए.
ये क्रिकेट मैच एक लोकल मैच था, जहां पर स्थानीय लोग ही इसे खेल रहे थे. गाड़ी की टक्कर लगने के बाद पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार किया और पहले इलाज के लिए अस्पताल ले गए. दोनों पर पुलिस ने गाड़ी चोरी करने समेत अन्य कुछ मामलों में केस दर्ज किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










