
गांगुली को IPL के सफल आयोजन की उम्मीद, T20 वर्ल्ड कप को लेकर कही बड़ी बात
AajTak
एक तरफ कोरोना के बढ़ते मामले हैं, वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां. लेकिन सौरव गांगुली को भरोसा है कि आईपीएल सुचारु रूप से संपन्न होगा. साथ ही दादा को टी20 वर्ल्ड कप के सफल आयोजन की उम्मीद है.
पिछले साल कोरोना वायरस के चलते मानो पूरी दुनिया ठहर सी गई थी. क्रिकेट समेत अन्य खेलों पर इसका गहरा असर पड़ा था. इस महामारी के चलते पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित कराना पड़ा था. 13वें सीजन के आयोजन के पीछे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की अहम भूमिका रही थी. इस साल भी बीसीसीआई के सामने वैसी ही चुनौती है. एक तरफ कोरोना के बढ़ते मामले हैं, वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां. लेकिन सौरव गांगुली को भरोसा है कि आईपीएल सुचारु रूप से संपन्न होगा. साथ ही दादा को टी20 वर्ल्ड कप के सफल आयोजन की उम्मीद है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









