
गजब: जब चलने की कोशिश करने लगी तीन दिन की बच्ची, हैरान कर देगा ये VIDEO
AajTak
हाल में एक 3 दिन पहले जन्मी छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए. दरअसल वीडियो में ये तीन दिन की बच्ची जो कर रही है वह शायद 6 माह का बच्चा भी ठीक से नहीं कर सकता है. समय से पहले बड़ी होकर बच्ची हर दिन अपने मां बाप को हैरान करती जा रही है.
बच्चे आमतौर पर पैदा होने के 3 महीने में पलटना और 6 महीने से एक साल के भीतर चलना सीखते हैं.ऐसे में पहली बार उन्हें चलता देख मां-बाप की जो अहसास होता है, उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है.लेकिन इन दिनों जिस बच्चे की चर्चा हो रही है, उसने कुछ महीने नहीं बल्कि मात्र तीन दिन में ही चलना शुरू कर दिया.दरअसल, एक तीन दिन की बच्ची ने अस्पताल के बेड पर पलटने और रेंगने की कोशिश की तो लोग हैरान रह गए.
रेंगने की कोशिश करने लगी 3 दिन की बच्ची
इस बच्ची का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. हैरान करने वाला ये मामला अमेरिका से आया है जहां सामंथा मिटशेल नाम की महिला ने कैनेडी न्यूज को बताया कि उसकी बेटी पैदा होने के बाद से ही सिर उठाने और रेंगने की कोशिश कर रही है. महिला ने कहा मुझे लग रहा है कि मेरी बेटी कभी नवजात थी ही नहीं.
'वीडियो रिकॉर्ड करो वरना कोई यकीन नहीं करेगा' डेली मेल से बात करते हुए मिटशेल ने बताया कि जब मैंने उसे पहले बार चलने की कोशिश करते देखा, मैं हैरत में पड़ गई. मैंने कभी ऐसा नहीं देखा कि तीन दिन का बच्चा इस तरह चलने लगा हो.उन्होंने बताया कि जब ये हुआ तो अस्पताल के कमरे में मेरे साथ केवल मेरी मां थी और उन्होंने कहा कि मैं इसका वीडियो रिकॉर्ड करूं, वरना कोई मेरी बात का यकीन नहीं करेगा. मेरा मंगेतर भी वहां नहीं था और अगर उसे वीडियो न दिखाती तो वह भी यकीन नही करता.
3 महीने की उम्र में करने लगी ऐसा
वीडियो की बात करें तो बच्ची Nyilah Daise अस्पताल के बेड पर पलटती और आगे बढ़ने की कोशिश करती दिख रही है. वीडियो में मिटशेल की मां की हैरानी से चीखने की आवाज भी सुनाई दे रही है. मिटशेल ने बताया कि ये वीडियो पुराना है और अब उनकी बेटी 3 महीने की हो गई है. कमाल की बात है कि वह इतनी कम उम्र में सपोर्ट लेकर खड़ी हो जा रही है. ये भी बिल्कुल आम नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










