
खुद कराया प्लेन क्रैश, वजह कर देगी हैरान, अब YouTuber को मिलेगी ये सजा
AajTak
कुछ समय पहले एक यूट्यूबर का प्लेन क्रैश हुआ था. इस क्रैश का वीडियो भी वायरल हुआ था. बाद में मालूम हुआ कि दरअसल यूट्यूबर ने वीडियो पर व्यूज के लिए इसे जानबूझकर क्रैश कराया था. ऐसे में अब यूट्यूबर को 20 साल की जेल हो सकती है.
सोशल मीडिया, ब्लॉग्स, वीडियोज और यूट्यूब पर व्यूज पाने के लिए कई लोग पागल रहते हैं. ऐसी ही होड़ में सिर्फ वीडियो व्यूज पाने के लिए कुछ समय पहले एक यूट्यूबर Trevor Jacob ने सारी हदें ही पार कर दीं थी. दरअसल, जैकब ने वीडियो में व्यूज की खातिर अपना खुद का विमान क्रैश कर दिया था. जैकब को इसका फायदा भी हुआ. उनके वीडियो को लगभग 30 लाख बार देखा गया. लेकिन इस हरकत के चलते जांच एजेंसियों की गिरफ्त में आने के बाद जैकब ने मान लिया था कि ये दुर्घटना सुनियोजित थी और उन्होंने ये सब जानबूझ कर और पैसों के लिए किया था.
हो सकती है 20 साल की जेल
मामले में ताजा अपडेट ये है कि इसके लिए जैकब को 20 साल की जेल हो सकती है. साथ ही यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने 29 साल के जैकब के प्राइवेट पायलट सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि जैकब ने दिसंबर 2021 में कैलिफोर्निया के लॉस पड्रेस नेश्नल फॉरेस्ट में दुर्घटनाग्रस्त हुए छोटे सिंगल इंजन विमान के मलबे को जानबूझकर नष्ट भी कर दिया था.
'आई क्रैश माई प्लेन'
'आई क्रैश माई प्लेन' कैप्शन वाली जैकब की वीडियो क्लिप में, जैकब को विमान से बाहर पैराशूट लेकर निकलते देखा जा सकता है. इस दौरान उनके हाथ में एक सेल्फी स्टिक भी थी. वीडियो में पूरे विमान में लगे कैमरों से पता चलता है कि विमान कंट्रोल खोकर जंगल में उतर रहा है और आखिरकार क्रैश हो जाता है.
प्लेन क्रैश हो रहा था और वह वीडियो बना रहा था?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










