
खत्म हुआ इंतज़ार! मारुति Victoris हुई लॉन्च, जानें सभी वेरिएंट के कीमत और फीचर्स
AajTak
Maruti Victoris Launched: मारुति विक्टोरिस साइज में मौजूदा ग्रैंड विटारा से बड़ी है. इसके अलावा ये ब्रांड की पहली कार है जिसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस (ADAS) फीचर दिया गया है. इस एसयूवी को कुल 21 वेरिएंट में पेश किया गया है.
Maruti Victoris Price & Features: मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी Maruti Victoris एसयूवी को पेश किया था. आज कंपनी ने इस एसयूवी की कीमतों का ऐलान किया है. आकर्षक लुक और एडवांस फीचर्स से लैस नई मारुति विक्टोरिस के बेस वेरिएंट की कीमत 10,49,900 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. इस एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है, लेकिन इसकी बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी.
Victoris को एक टेक्नोलॉजी-फोकस्ड SUV के रूप में पेश किया गया है. ये कंपनी की पहली कार है जो लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आती है. इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (इनबिल्ट ऐप्स के साथ), 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
21 वेरिएंट में आ रही है Maruti Victoris
Maruti Victoris कई अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ 21 वेरिएंट में उपलब्ध होगी. जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, ई-सीवीटी के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, ऑलग्रिप सेलेक्ट ऑल-व्हील ड्राइव और एस-सीएनजी वेरिएंट शामिल हैं. बेस स्मार्ट हाइब्रिड मैनुअल वेरिएंट की कीमत 10,49,900 से लेकर टॉप-एंड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल की कीमत 19,98,900 तक है. वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11,49,900 रुपये है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











