
क्रुणाल का डेब्यू में धमाका, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर हुए इमोशनल, हार्दिक ने संभाला
AajTak
टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपने डेब्यू वनडे इंटरनेशनल मैच में इतिहास रचा है. क्रुणाल डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपने डेब्यू वनडे इंटरनेशनल मैच में इतिहास रचा है. क्रुणाल डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में महज 26 गेंदों में अर्धशतक बनाकर यह मुकाम हासिल किया. Century stand ✅ Half centuries for @klrahul11 & @krunalpandya24 ✅ 300+ on the board ✅ Brilliant batting display from #TeamIndia as they post 317/5 in 50 overs. @Paytm #INDvENG pic.twitter.com/9iU3lmZQBz What a debut innings by Krunal Pandya. Emotions can't controlled by him🥺 #ENGvsIND #KrunalPandya pic.twitter.com/NTlX6pewkz This is all heart 💙🫂 A teary moment for ODI debutant @krunalpandya24 post his brilliant quick-fire half-century💥💥@hardikpandya7 #TeamIndia #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/w3x8pj18CD क्रुणाल ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे. इस पारी की बदौलत भारत ने 317/5 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









