
क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खबर, IPL की तर्ज पर साउथ अफ्रीका में होगा टी-20 लीग
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग की तरह इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम के प्लेइंग इलेवन में अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे. प्रतियोगिता का पहला सीजन 2023 में साउथ अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया दौरे के तुरंत बाद खेला जाएगा.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर अब साउथ अफ्रीका में टी20 लीग का आगाज होने जा रहा है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने शुक्रवार को छह टीम की नई फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग की घोषणा की. यह लीग अगले साल जनवरी महीने में आयोजित की जाएगी.
लीग के शुरुआती चरण में सभी टीम एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो बार खेलेंगी. इसके बाद टॉप पर मौजूद तीन टीमों प्ले-ऑफ स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी. लीग में कुल 33 मैच खेले जाएंगे और इंडियन प्रीमियर लीग की तरह इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम के प्लेइंग इलेवन में अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे.
CSA के सीईओ ने कही ये बात
सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने कहा, 'हम इस नई पहल को लेकर उत्साहित हैं. यह फ्रेंचाइजी के जरिए निजी निवेश का अवसर भी प्रदान करेगा.' मोसेकी ने कहा कि लीग और टीमों दोनों के लिए एक स्थायी व्यापार प्रणाली तैयार की गयी है, जो अच्छी रकम के साथ बेहतरीन स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आकर्षित करेगी.
सीएसए और प्रसारक सुपरस्पोर्ट द्वारा गठित एक नई कंपनी टूर्नामेंट का प्रबंधन (management) करेगी. लीग के नीलामी की तारीख, मैचों के कार्यक्रम समेत अन्य विवरण की घोषणा बाद में की जाएगी. प्रतियोगिता का पहला सत्र जनवरी 2023 में साउथ अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया दौरे के तुरंत बाद खेला जाएगा.
SA को मेजबानी का शानदार अनुभव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









