
क्रिकेटर्स ने किया उम्र घोटाला तो पड़ेगा भारी, इस सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा BCCI!
AajTak
उम्र को लेकर होने वाले टेस्ट के दौरान क्रिकेटर्स कोई गड़बड़ी ना कर पाएं, इसके लिए बीसीसीआई एक नए सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है. बीसीसीआई अभी इसका ट्रायल कर रहा है, माना जा रहा हैै कि इस सॉफ्टवेयर से सिर्फ चंद घंटों में नतीजा आ जाएगा.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अलग-अलग लेवल पर कई तरह के कैंप चलाता है, इनमें कई बार युवा क्रिकेटर्स का उम्र के मामले में घोटाला सामने आता है. कई खिलाड़ी फर्ज़ी प्रमाण पत्र बनाकर कम उम्र वाली टीम में खेलते हैं, ऐसे में अब बीसीसीआई ने इस मामले में एक बड़ा कदम उठाया है. बीसीसीआई एक सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है, जिससे फर्जी उम्र बताने वाले खिलाड़ियों का पता लग जाएगा. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस सॉफ्टवेयर की मदद से फर्जी उम्र का भी पता लगेगा और मौजूदा बजट के हिसाब से 80 फीसदी राशि की बचत भी हो जाएगी. बीसीसीआई अभी इस मामले को लेकर TW3 तकनीक का इस्तेमाल करता है. इसमें बाएं हाथ और कलाई का एक्स-रे लिया जाता है.
अभी इस टेस्ट को कराने में 2400 रुपये का खर्च आता है, जिसका रिजल्ट आने में 3-4 दिन लगते हैं. अब बीसीसीआई जिस बोन-एक्सपर्ट सॉफ्टवेयर को ला रहा है, उससे ये रिजल्ट सिर्फ 288 रुपये में आ जाएगा. बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है कि अभी राज्य एसोसिएशन ही खिलाड़ियों का टेस्ट करवाते हैं, जो बीसीसीआई के ऑब्जर्वर्स की मौजूदगी में होता है. यहां टेस्ट होने के बाद सैंपल को एक्सपर्ट्स के पास भेजा जाता है, जिसके बाद इसके नतीजे सामने आता हैं. ये तीन से चार दिन का वक्त लेता है, क्योंकि ऐसे टेस्ट बड़ी संख्या में होते हैं तो किसी एक स्टेट एसोसिएशन का रिजल्ट आने में एक महीने से अधिक भी लग जाता है. पीटीआई के मुताबिक, बोर्ड अब स्टेट एसोसिएशन के साथ मिलकर नए सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है. अभी इसका छोटा ट्रायल हुआ है, लेकिन एक ट्रायल करीब 3800 सैंपल के साथ किया जाएगा. बता दें कि साल 2019 में जम्मू-कश्मीर के रसिख आलम द्वारा उम्र घोटाला सामने आया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनपर दो साल का बैन लगा दिया था. उनके अलावा मनजोत कालरा, अंकित बावने जैसे प्लेयर्स का नाम भी इसमें आ चुका है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









