
क्रिकेटरों को मिल रहा सिर्फ 100 रुपये भत्ता? उत्तराखंड क्रिकेट असोसिएशन पर आरोप, आई सफाई
AajTak
एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उत्तराखंड के क्रिकेटरों को भत्ते के नाम पर सिर्फ 100 रुपये मिल रहे हैं. इसको लेकर काफी विवाद हुआ और अब उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने इसको लेकर सफाई भी दी है.
9 जून 2022 को ख़बर आयी कि क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रचा जा चुका था. मुंबई की टीम फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े अंतर से जीत चुकी थी. सामने उत्तराखंड की टीम थी जिसे 725 रनों से हार नसीब हुई थी. इसके आधे घंटे के भीतर 'न्यूज़ 9 लाइव' नाम की एक वेबसाइट पर सनसनीखेज ख़बर छपी. ख़बर में उत्तराखंड के क्रिकेटरों के बारे में बताया गया था कि उन्हें 100 रुपये का दैनिक भत्ता मिल रहा था. इस स्टोरी के मुताबिक़ खिलाड़ियों को ये पैसा भी मांगना पड़ रहा था.
इसके अलावा ये भी बताया गया कि काग़ज़ों पर, क्रिकेट असोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड ने 1 करोड़ 74 लाख 7 हज़ार 346 रुपये खाने-पीने पर ख़र्च किये और 49 लाख 58 हज़ार 750 रुपये दैनिक भत्ते पर. न्यूज़ 9 लाइव की इस स्टोरी में ये भी लिखा था कि लगभग 35 लाख केले ख़रीदने पर और 22 लाख रुपये पानी की बोतलों पर ख़र्च हुआ दिखाया गया था. इसके साथ ही 9 जून को पब्लिश हुई इस स्टोरी में ये भी बताया गया कि उत्तराखंड के इस क्रिकेट असोसिएशन में तमाम प्रशासनिक अनियमितताएं भी थीं. न्यूज़ 9 लाइव की इस स्टोरी में उत्तराखंड के खिलाड़ियों और असोसिएशन के सदस्यों के हवाले से भी बातें लिखी गयी हैं. हालांकि इन लोगों के नाम नहीं ज़ाहिर किये गए हैं.
अब क्रिकेट असोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस मामले पर अपनी सफ़ाई देने की कोशिश की है. असोसिएशन की कही बातों को हम बिंदुवार बता रहे हैं:
1. बताया गया है कि दिन का 100 रुपया भत्ता देने की बात झूठ है और असल में क्रिकेट असोसिएशन में खिलाड़ियों के लिये 2012-22 में सभी खिलाड़ियों के लिये 1250 रुपये और सपोर्ट स्टाफ़ के लिये 1500 रुपये प्रति दिन का भत्ता निर्धारित किया था. लेकिन चूंकि बीसीसीआई द्वारा बुक गिये गए होटलों में बायो-बबल के अंदर सभी खिलाड़ियों को रहना था और वो खाने के लिये बाहर नहीं जा पाते थे, असोसिएशन ने तय किया कि होटल से ही खाना मंगाकर खिलाड़ियों को कमरे में ही खाना दे दिया जायेगा. खाने का पैसा उनके भत्ते से काटकर बाकी पैसा उन्हें दे दिया जाता था. साथ ही, न्यूज़ रिपोर्ट में लिखा ही है कि 49 लाख 58 हज़ार 750 रुपये भत्ते के रूप में दिए गए थे.
2. 35 लाख रुपये के केले की ख़रीद के बारे में असोसिएशन ने बताया कि ये भी झूठ था और ऐसा कुछ नहीं हुआ. साथ ही, खाने आदि पर 1 करोड़ 74 लाख 7 हज़ार 346 रुपये ख़र्च किये गए, ये सच है. ऐसा इसलिये हुआ क्यूंकि इस खाने में सभी ट्रायल्स, कैम्प, टूर्नामेंट और यहां तक कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हज़ारे और अंडर-23 के मैच और उत्तराखंड असोसिएशन द्वारा होस्ट किये गए रणजी और अंडर-19 मैच भी शामिल थे.
3. जहां तक भत्ते देने में हुई देरी की बात है, असोसिएशन ऐसा करने पर मजबूर था क्यूंकि उसे पहले इनवॉइस देना पड़ता है और फिर क्रिकेट बोर्ड पैसा देता है जो खिलाड़ियों में बंटता है. असोसिएशन का कहना है कि चूंकि वो नये हैं इसलिये उनके पास पहले से इतने पैसे नहीं हैं कि खिलाड़ियों को एडवांस में पैसे दिए जा सकें. इसीलिए असोसिएशन ने खिलाड़ियों को होटल में ही खाना देना ठीक समझा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








