
क्या पाकिस्तान की टीम में फिक्सर्स खेलते हैं? रमीज राजा ने लगाया ये बड़ा आरोप
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड पर बड़ा आरोप लगाया है. रमीज राजा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर निशाना साधते हुए कहा कि जब दबाव बढ़ता है तो टीम में फिक्सर्स की एंट्री हो जाती है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड पर बड़ा आरोप लगाया है. रमीज राजा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर निशाना साधते हुए कहा कि जब दबाव बढ़ता है तो टीम में फिक्सर्स की एंट्री हो जाती है. रमीज राजा पाकिस्तान के क्रिकेट सिस्टम से खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मजबूत खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे का दौरा करने का फैसला 'एक कदम आगे और दो कदम पीछे' करने वाला था. राजा ने कहा कि दौरे पर नए खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए था. इस दौरे पर पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को टेस्ट में 2-0 से हराया था और टी20 सीरीज को 2-1 से जीता था.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









