
कोरिया की टीम ने जीता BGMI इंटरनेशनल कप 2025, मिलेगी 30 लाख की प्राइज मनी
AajTak
BGMI इंटरनेशनल कप 2025 का आयोजन नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में किया गया है. इस टूर्नामेंट में भारत की टीम रनरअप रही और खिताब कोरिया की टीम ने हासिल किया. दोनों ही टीम को प्राइज मनी भी दी गई है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
भारत की राजधानी दिल्ली में BGMI इंटरनेशनल कप 2025 का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट में दुनियाभर से आईं टीमों ने हिस्सा लिया और आखिर में जीत कोरिया की टीम DRX की हुई. उन्होंने भारत की टीम TRUE RIPPERS को कड़े मुकाबले में हराया.
भारत की टीम ट्रू रिपर्स ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया गया, लेकिन कुछ जगह चूकें. इसकी वजह से उनको इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल हुआ. वहीं जापान की टीम CAG OSAKA तीसरी पॉजिशन पर रही.
कितनी मिलेगी प्राइज मनी
खिताब जीतने वाली टीम DRX को 30 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी. साथ ही ग्लोबल चैंपिशियनशिप 2025 में डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मिला गया है.
दूसरे स्थान पर भारत की टीम TRUE RIPPERS रही है. इस टीम को 15 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली है. तीसरे नंबर की टीम को 10 लाख रुपये का ईनाम मिला है.
यह भी पढ़ें: रेलवे टेक्निशियन ने बना दी BGMI की असली बग्गी, यूज किया है पुराना सामान और कबाड़

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










