
कॉपीराइट मामले में फ्रांस ने गूगल पर लगाया लगभग 44 अरब रुपये का जुर्माना, जानें पूरा मामला
AajTak
France के एंटीट्रस्ट वॉचडॉग ने Alphabet के Google (GOOGL.O) पर 500 मिलियन यूरो (593 मिलियन डॉलर) का फाइन लगाया है. ये फाइन इसलिए लगाया गया क्योंकि ये कॉपीराइट पर देश के न्यूज पब्लिशर्स के साथ बातचीत करने के तरीके पर रेगुलेटर के ऑर्डर को फॉलो नहीं कर पाया.
France के एंटीट्रस्ट वॉचडॉग ने Alphabet के Google (GOOGL.O) पर 500 मिलियन यूरो (593 मिलियन डॉलर) का फाइन लगाया है. ये फाइन इसलिए लगाया गया क्योंकि ये कॉपीराइट पर देश के न्यूज पब्लिशर्स के साथ बातचीत करने के तरीके पर रेगुलेटर के ऑर्डर को फॉलो नहीं कर पाया. न्यूज आउटलेट के साथ अधिक रेवन्यू शेयर करने के लिए Google और Facebook (FB.O) जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म्स पर बढ़ते इंटरनेशनल दबाव के बीच यह जुर्माना लगाया गया है. अमेरिकी टेक कंपनी को अब अगले दो महीनों के भीतर ये बताना होगा कि ये न्यूज एजेंसी और दूसरे पब्लिशर्स को उनके न्यूज को यूज करने के लिए मुआवजा किस तरह से देंगे. इसको लेकर न्यूज एजेंसी Reuters ने रिपोर्ट किया है. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो कंपनी को प्रतिदिन 900,000 यूरो तक का अतिरिक्त जुर्माना भरना पड़ेगा. गूगल ने कहा है ये इस फैसले से काफी नाखुश है लेकिन वो इस फैसले का पालन करेगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











