
केविन पीटरसन के धमाके से तेंदुलकर 'हैरान', फैन्स बोले- 2012 की सीरीज याद आ गई
AajTak
इंग्लैंड लीजेंड्स की जीत के हीरो केविन पीटरसन रहे. उन्होंने 75 रनों की शानदार पारी खेली. पीटरसन ने इसके लिए सिर्फ 37 गेंदों का सामना किया. इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने गेंद से दम दिखाया. उन्होंने 4 ओवर में 15 देकर 3 विकेट झटके.
रायपुर में जारी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स को पहली हार का सामना करना पड़ा है. मंगलवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड लीजेंड्स ने उसे 6 रनों से मात दे दी. इंग्लैंड लीजेंड्स की जीत के हीरो केविन पीटरसन रहे. उन्होंने 75 रनों की शानदार पारी खेली. पीटरसन ने इसके लिए सिर्फ 37 गेंदों का सामना किया. 40 साल के पीटरसन की पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 202.70 का रहा. उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड लीजेंड्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए. पीटरसन ने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की सबसे तेज फिफ्टी है. केविन पीटरसन ने प्रज्ञान ओझा, इरफान पठान और मुनाफ पटेल के खिलाफ आक्रामक शॉट खेले. पीटरसन की बल्लेबाजी को देखकर लगा ही नहीं कि उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया है. फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर उनकी बैटिंग की चर्चा की और संन्यास वापस लेने की मांग तक कर दी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









