
केएस भरत को BCCI ने बनाया कप्तान, साउथ अफ्रीका दौरे में संभालेंगे इस टीम की कमान
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था. विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को टेस्ट सीरीज के लिए टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. अब भरत को बीसीसीआई ने बड़ी जिम्मेदारी दी है.
Team India Tour of South Africa: साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत को तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच तो खेलने ही हैं. इसके साथ ही भारत-ए टीम को साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दो चार दिवसीय अभ्यास मैचों भी भाग लेना है. ऐसे में बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए भारत-ए टीम की भी घोषणा कर दी है. भारत-ए टीम में कुछ ऐसे प्लेयर्स भी शामिल हैं, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे, टी20 या टेस्ट टीम में भी जगह मिली है.
विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ इन दो अभ्यास मैचों में भारत-ए टीम के कप्तान होंगे. भरत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी. देखा जाए तो बीसीसीआई ने इन दोनों मैचों के लिए दो अलग-अलग टीमों का ऐलान किया है.
More details on the India A squads and India inter-squad three-day match here 👇👇https://t.co/ALyZwjQdVA #SAvIND
केएस भरत, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, मानव सुतार और वी कावेरप्पा दोनों मैच खेलेंगे. भरत ने जून में आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेला था. कर्नाटक के देवदत्त पड्डिकल को भी पहले मैच के लिए टीम में रखा गया है. यह मैच सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले होगा. बंगाल के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन फिट होने पर ही टीम में होंगे. मुंबई के सरफराज खान, प्रसिद्ध कृष्णा और तुषार देशपांडे भी 11 से 14 दिसंबर तक पहला मैच खेलेंगे. दूसरा मैच 26 से 29 दिसंबर तक खेला जाएगा जिसमें तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नवदीप सैनी खेलेंगे.
बीसीसीआई ने 20 से 22 दिसंबर के बीच होने वाले इंट्रर-स्क्वॉड तीन दिवसीय मैच के लिए भी खिलाड़ियों की घोषणा की है. साउथ अफ्रीका में सफेद गेंद की श्रृंखला नहीं खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में हैं. बोर्ड ने इसके लिये कप्तान का ऐलान नहीं किया है. इंट्रा-स्क्वॉड मैच में भारतीय खिलाड़ी दो टीम बनाकर आपस में प्रैक्टिस मैच खेलेंगे.
पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत-ए टीम: केएस भरत (कप्तान), साइ सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पड्डिकल, प्रदोष रंजन पॉल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, शार्दुल ठाकुर, पुलकित नारंग, सौरभ कुमार, मानव सुतार, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, वी कावेरप्पा, तुषार देशपांडे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









