
कीर्ति आजाद हारे DDCA चुनाव, रोहन जेटली ने दूसरी बार लहराया जीत का परचम
AajTak
दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) चुनाव में लगातार दूसरी बार रोहन जेटली ने बाजी मार ली है. उन्हें 1577 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कीर्ति आजाद को सिर्फ 777 वोट ही मिले हैं.
दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) चुनाव में लगातार दूसरी बार रोहन जेटली ने बाजी मार ली है. वह एक बार फिर डीडीसीए के अध्यक्ष चुन लिए गए. उन्हें 1577 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कीर्ति आजाद को सिर्फ 777 वोट ही मिले हैं.
डीडीसीए में अध्यक्ष पद के अलावा अन्य सभी पदों पर रोहन जेटली ग्रुप के सदस्यों ने ही जीत का परचम लहराया. उपाध्यक्ष पद के लिए शिखा कुमार ने राकेश कुमार बंसल और सुधीर कुमार अग्रवाल को पटखनी दी. शिखा कुमार को 1246 वोट मिले जबकि राकेश कुमार को 536 और सुधीर कुमार को 498 वोट पड़े.
इसी तरह सचिव पद पर अशोक शर्मा ने जीत दर्ज की. कोषाध्यक्ष पद पर हरीश सिंगला ने जीत दर्ज की. उन्हें 1049 वोट मिले जबकि संयुक्त सचिव पद पर अमित ग्रोवर जीते.
बता दें कि डीडीसीए का चुनाव 13, 14 और 15 दिसंबर को हुआ था. इस दौरान 2413 सदस्यों ने वोट डाला था. किसी उम्मीदवार को जीत दर्ज करने के लिए 1207 वोटों की जरूरत होती है. यह चुनाव तीन पैनलों के बीच हुआ, जिसमें एक पैनल रोहन जेटली का था जो मौजूदा अध्यक्ष हैं जबकि दूसरा पैनल कीर्ति आजाद का था. तीसरा पैनल विनोद तिहारा का था.
कौन हैं रोहन जेटली?
रोहन जेटली भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे अरुण जेटली के बेटे हैं. रोहन ने भारत से कानून की डिग्री ली है और कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) किया है. वह एक प्रैक्टिसिंग वकील हैं जो सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया और दिल्ली हाइकोर्ट में केसेस की पैरवी करते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









