
किसी ने 'INDIA' तो किसी ने 'भारत' को दी बधाई, ASIA कप में टीम की जीत के बाद 'सियासी बैटिंग'
AajTak
एशिया कप में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इस जीत के बाद पूरे देशभर से भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तारीफ हो रही है. हर कोई अपने अंदाज में टीम को बधाई दे रहा है. लेकिन इस बीच एक अनोखा पैटर्न आज 'INDIA vs भारत' का देखने को मिला.
एशिया कप में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 51 रनों का मामूली टारगेट दिया था, जिसे उसने 263 गेंद बाकी रहते आसानी से हासिल कर लिया. ईशान किशन 23 और शुभमन गिल 27 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम 15.2 ओवरों में 50 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका की ओर से 9 खिलाड़ी तो दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए. कुसल मेंडिस ने 17 और दुशान हेमंथा ने नाबाद 13 रनों का योगदान दिया. भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने 7 ओवरों में 21 रन देकर छह विकेट लिए. वहीं हार्दिक पंड्या को तीन और जसप्रीत बुमराह को एक सफलता हासिल हुई.
इस जीत के बाद पूरे देशभर से भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तारीफ हो रही है. हर कोई अपने अंदाज में टीम को बधाई दे रहा है. लेकिन इस बीच एक अनोखा पैटर्न आज 'INDIA vs भारत' का देखने को मिला. जहां कुछ नेता भारत को जीत की बधाई देते दिखे तो वहीं कुछ नेताओं ने टीम को बधाई देने के लिए इंडिया शब्द का इस्तेमाल किया.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टीम को बधाई देते हुए दो बार इंडिया शब्द का इस्तेमाल किया. ट्वीट की शुरुआत में उन्होंने लिखा कि एशिया कप में इंडिया की आलीशान जीत और भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज के सबसे तेज गति से 5 विकेट लेने के विश्व रिकार्ड की बराबरी करने पर हार्दिक बधाई. वहीं लास्ट में उन्होंने लिखा कि जीतता रहे इंडिया.
सपा प्रमुख ने ट्वीट किया,
इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए इंडिया शब्द का इस्तेमाल न करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी. सीएम योगी ने लिखा कि यह जीत ऐतिहासिक है. उन्होंने आगे लिखा, आप पर हमें गर्व हैं.
CM केजरीवाल ने टीम इंडिया को दी बधाई

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









