
कभी ग्रेटर नोएडा को F1 ने दिलाई थीं सुर्खियां...अब 13 साल बाद क्रिकेट स्टेडियम में सुविधाओं के अभाव से हुआ शर्मसार
AajTak
कभी ग्रेटर नोएडा F1 (फॉर्मूला 1) रेस की वजह से सुर्खिर्यों में आया, लेकिन उस रेस के 13 साल बाद यहीं के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जो अव्यवस्था दिखी, उसकी वजह से एक ही शहर में दो खेलों के दो पक्ष सामने आए हैं.
Greater Noida: Afghanistan-New Zealand Test abandoned: खेलों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रेटर नोएडा का नाम 2011 में मजबूती से उभरा था. तब भारत में पहली बार फॉर्मूला-1 रेस 30 अक्टूबर, 2011 को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर कराई गई थी. लेकिन इसके 13 साल बाद जब यहां के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी मिली तो अव्यवस्थाओं का अंबार दिखा.
दरअसल, यहां अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट (9-13 सितंबर) मैच शुक्रवार को रद्द हो गया. गीली आउटफील्ड और लगातार बारिश के कारण मैच की एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी. दूसरी तरफ, सुविधाओं के अभाव ने हालात और बिगाड़ दिए. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसी स्थिति महज 8वीं बार आई.
टेस्ट मैच जो एक भी गेंद फेंके बगैर रद्द
1. इंग्लैंड Vs ऑस्ट्रेलिया - मैनचेस्टर, 1890
2. इंग्लैंड Vs ऑस्ट्रेलिया - मैनचेस्टर, 1938
3. ऑस्ट्रेलिया Vs इंग्लैंड - मेलबर्न, 1970

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












