
कभी इसका तो कभी उसका... कैसे हो जाता है लोगों का MMS Leak? आप तो नहीं करते ये गलतियां
AajTak
MMS Leak के कई मामले आपने सुने होंगे. हाल में कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के ऐसे वीडियो सामने आए हैं. सवाल आता है कि लोगों के एमएमएस लीक कैसे होते हैं? इस तरह के वीडियोज के लीक होने की कई वजह हो सकती हैं. हम ऐसे ही कुछ कारणों पर बात कर रहे हैं. साथ ही हम उन पॉइंट्स पर भी चर्चा करेंगे, जिसका ध्यान रखकर आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.
MMS Leak... आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे. ये वीडियो किसी की प्राइवेट लाइफ का हिस्सा होते हैं. पिछले कुछ वक्त में कई चर्चित नामों के MMS लीक हुए हैं. इसमें कुल्हड़ पिज्जा वाले समेत कुछ दूसरे यूट्यूबर्स के नाम शामिल हैं, लेकिन सवाल आता है कि इन लोगों के वीडियोज लीक कैसे होते हैं.
किसी फोन से प्राइवेट वीडियो लीक होने का मामला बहुत गंभीर है. इस तरह की घटना को अंजाम देने के पीछे कहीं ना कहीं रिवेंज यानी बदला लेने की प्रवृति होती है. हम ऐसे ही कुछ संभावित कारणों पर बात करेंगे, जिनकी वजह से किसी का वीडियो लीक होता है. इसके साथ ही हम इससे बचने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे.
ये टर्म सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद खुब चर्चा में रहा है. दरअसल, जब कोई शख्स अपने पार्टनर की जानकारी के बिना उसका प्राइवेट वीडियो बदला लेने के लिए लीक करता है, जो उसे रिवेंज पॉर्न की कैटेगरी में रखा जाता है. इस तरह के हमले का शिकार होने से बचने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा.
ये भी पढ़ें- जासूसी और हैकिंग से बचाता है iPhone का ये फीचर, कैसे यूज करें Lockdown Mode?
अगर आप अपने पार्टनर से मिलते हैं, तो ध्यान रखें कि वो आपके पर्सनल पलों को कैमरे में कैद तो नहीं कर रहा. किसी भी सूरत में किसी को अपना आपत्तिजनक वीडियो ना बनाने दें. इसके अलावा अपनी प्राइवेट फोटोज को शेयर ना करें. अपने फोन को हमेशा पासवर्ड या दूसरे तरीकों से सिक्योर रखें.
दरअसल, कई लोग अपने प्राइवेट मोमेंट्स के वीडियो क्रिएट करते हैं. इस तरह के वीडियोज अगर आपके फोन हैं, तो उनके लीक होने के बहुत ज्यादा चांस हैं. मसलन, आपका फोन खराब होता है और आप उसे रिपेयर होने के लिए देते हैं, तो वहां से आपके फोन की पर्सनल डिटेल्स लीक हो सकती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










