
'ओ हो हो...अच्छा जी', ट्रंप की बात पर कमला हैरिस के एक्सप्रेशन वायरल, बनने लगे Memes
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज हुए प्रेसिडेंशियल डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस एक दूसरे के आमने-सामने थे. अब डिबेट शुरू हुई तो लोगों को मीम मैटेरियल भी मिला. ये कुछ और नहीं बल्कि बहस के दौरान काफी फॉन्फिडेंट दिख रही कमला हैरिस के एक्सप्रेशंस थे.
अमेरिकी चुनावों में केवल आठ हफ्ते रह गए हैं. ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज हुए प्रेसिडेंशियल डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस एक दूसरे के आमने-सामने थे. इस दौरान दोनों ने नेताओं ने अमेरिका में बेरोजगारी की समस्या से लेकर भविष्य के रोड मैप पर अपनी बात रखी. इस डिबेट को ABC न्यूज ने होस्ट किया था. 90 मिनट की इस डिबेट में हैरिस और ट्रंप के बीच अबॉर्शन लॉ समेत कई मुद्दों पर जोरदार बहस हुई.
अब डिबेट शुरू हुई तो लोगों को मीम मैटेरियल भी मिला. ये कुछ और नहीं बल्कि बहस के दौरान काफी फॉन्फिडेंट दिख रही कमला हैरिस के एक्सप्रेशंस थे.
दरअसल एक छोटे से वीडियो क्लिप में देखा गया कि बहस के दौरान ट्रंप के किसी स्टेटमेंट पर कमला ने ऐसे हाव भाव दिखाए कि लोगों को ध्यान खिंचा चला गया. जैसे ही ट्रंप ने कमला को 'मार्क्सिस्ट' करार दिया तो वे पलटकर जवाब देने की जगह शांत रहीं. हालांकि, उनके भाव कुछ ऐसे थे जैसे वह ट्रंप पर मन ही मन तंज करते हुई कह रही हों- 'ओ हो हो... अच्छा जी...'
डिबेट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप हैरिस के खिलाफ पर्सनल अटैक करते दिखे. अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने हैरिस और उनके पिता को मार्क्सवादी कहा.
ट्रंप ने कहा,'तीन साल पहले और चार साल पहले वह जो भी मानती थी, वह सब खत्म हो चुका है. अब वह मेरे दर्शनशास्त्र की ओर जा रही है. वह एक मार्क्सवादी हैं. हर कोई जानता है कि वह एक मार्क्सवादी हैं. उनके पिता अर्थशास्त्र में मार्क्सवादी प्रोफेसर हैं. उन्होंने हैरिस को अच्छी शिक्षा दी.'
इस बात पर हैरिस के एक्सप्रेशंस का वीडियो और तस्वीरें पूरे ट्विटर पर वायरल हैं और लोग उसके साथ ढेरों मीम्स बना रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










