
'ओए, पति का गुस्सा यहां न निकाल', Delhi Metro में महिला से भिड़ा शख्स, VIDEO
AajTak
हाल में वायरल हुए के वीडियो में दिल्ली मेट्रो में आमने सामने की सीट पर बैठे एक महिला और पुरुष में किसी बात को लेकर बवाल हो जाता है. दोनों एक दूसरे को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं.
DMRC (डीएमआरसी) की ओर से लगातार चेतावनी के बावजूद दिल्ली मेट्रो में रील के लिए नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे. बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई वडियो बनाने के लिए फालतू हरकतें करता. कई बार सीट को लेकर भी झगड़े होते हैं. ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है.
हाल में वायरल हुए के वीडियो में दिल्ली मेट्रो में आमने सामने की सीट पर बैठे एक महिला और पुरुष में किसी बात को लेकर बवाल हो जाता है. शख्स कहता है- 'ऐसा है ज्यादा दिक्कत है तो छत पर बैठ जाओ.' महिला कहती है- 'मैं कुछ भी करूं तुझे मतलब क्या है भाई.' फिर शख्स मेट्रो की खिड़की की ओर इशारा करके कहता है- 'एक काम करो छलांग मार लो यहां से.'महिला कहती है- 'तू मार ले छलांग.'
बहस यहां नहीं रुकती, शख्त फिर कहता है- 'ओए- भाड़ में जा यहां से, गो टू हैल'. महिला कहती है-'घर से मुंह बना के आया है तू.'
फिर वह तपाक से जवाब देता है- 'ओए अपने हस्बैंड का गुस्सा मुझपर न निकाल'. इतने पर महिला तिलमिला जाती है और कहती है- 'मेरे हस्बैंड पर जाना नहीं समझा.' फिर शख्स कहता है- 'अबे चल न घर वालों से बनती नहीं मेरे मुंह लग रही है.' वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. मेट्रो में आस पास खड़े लोग झगड़ा रोकने की जगह विवाद का मजा लेते दिख रहे हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद से लोग इसपर ढेरों कमेंट कर रहे हैं. किसी ने कहा- मेट्रो में ये सब रोज का नजारा हो गया है. एक अन्य ने लिखा- मेट्रो में झगड़ा करने वाले, मेट्रो में रील बनाने वालों से फिर भी बेहतर हैं.
बता दें कि मेट्रो में झगड़ा का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे केस आते रहे हैं. कुछ माह पहले वायरल हुए एक वीडियो में दो महिलाओं के बीच संभवत: सीट को लेकर बहस हो गई. ये बहस इतनी बढ़ी की मार कुटाई तक आ गई. एक ने दूसरी को बहस के बीच धक्का दिया तो उसने जवाब में पहली लड़की के सिर पर थप्पड़ जड़ा और टांग अड़ाकर गिराने की कोशिश की. वीडियो में अजीब ये था कि दोनों में से किसी को भी पास खड़ी भीड़ रोकने की कोशिश नहीं कर रही बल्कि सभी लोग उनका वीडियो बना रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










