
ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंडिया जीतेगी Word Cup! किन्नर अखाड़े ने जलाई अखंड ज्योत, विशेष पूजा शुरू
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है. टीम इंडिया की जीत के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है. लोग चाहते हैं कि साल 2011 की तरह ही भारत की टीम 2023 का वर्ल्ड कप जीते.
ICC Cricket World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है. टीम इंडिया की जीत के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है. लोग चाहते हैं कि साल 2011 की तरह ही भारत की टीम 2023 का वर्ल्ड कप जीते. क्रिकेट फैंस फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
वहीं, यूपी के प्रयागराज में भी भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा-अर्चना शुरू हो गई है. प्रयागराज में किन्नर अखाड़े ने भारतीय क्रिकेट टीम की फाइनल मुकाबले में जीत हो इसके लिए अखंड ज्योत जलाई है.
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर प्रदेश अध्यक्ष और किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य कौशल्या नंद गिरी के नेतृत्व में किन्नर अखाड़े में किन्नर समाज के लोगों ने टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा अर्चना की है. साथ ही अखंड ज्योत भी जलाई है. अखाड़े में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. साथ ही टीम इंडिया को चीयर किया गया है.
देखें वीडियो...
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी ने कहा कि हमने टीम इंडिया की जीत का जश्न शुरू कर दिया है. अखंड ज्योत जलाई है. उन्होंने कहा कि जब तक इंडिया जीत नहीं जाती है ज्योत जलती रहेगी और हम लोग पूजा अर्चना करते रहेंगे. साथ ही इंडिया जिस तरह से पाकिस्तान को पछाड़ा और धूल चटाई है. इसी तरह से ऑस्ट्रेलिया को भी इंडिया 20 साल बाद धूल चटाएगा और 20 साल पहले मिली अपनी हार का बदला लेगी.
2003 में इस तरह हारी थी भारतीय टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









