
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव को मिली कमान
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है. सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. 26 नवंबर को दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में होगा. गुवाहाटी में तीसरा, रायपुर में चौथा और 1 दिसंबर को आखिरी और पांचवां टी-20 इंटरनेशनल बेंगलुरु में खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं, श्रेयस अय्यर आखिरी दो मैच में टीम के साथ जुड़ेंगे और उपकप्तान की भूमिका भी निभाएंगे. इस सीरीज में भारत को पांच टी20 मुकाबले खेलने हैं.
इस सीरीज में वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे अधिकतर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे तो उपकप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को मिली है. आखिरी के दो मुकाबलों में टीम के साथ जुड़ने वाले श्रेयस अय्यर बाद में उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे. श्रेयस ने वर्ल्ड मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 11 मुकाबलों में 113.24 की स्ट्राइक रेट के साथ दो शकतों की मदद से 530 रन बनाए.
बता दें, सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. 26 नवंबर को दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में होगा. गुवाहाटी में तीसरा, रायपुर में चौथा और 1 दिसंबर को आखिरी और पांचवां टी-20 इंटरनेशनल बेंगलुरु में खेला जाएगा.
टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









