
'ऑलराउंडर के रूप में आपका प्रदर्शन शानदार रहा', जडेजा के संन्यास पर PM मोदी ने किया ट्वीट
AajTak
पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर अपनी पोस्ट में लिखा, 'डियर जडेजा, एक ऑलराउंडर के रूप में आपने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. क्रिकेट लवर्स आपके स्टाइलिश स्ट्रोक प्ले, स्पिन और शानदार फील्डिंग की प्रशंसा करते हैं. रोमांचक टी-20 प्रदर्शनों के लिए धन्यवाद. आगे के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं.' जडेजा ने भी शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है.
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को मात देते हुए शनिवार को टी-20 वर्ल्डकप अपने नाम कर लिया. मैच के बाद जश्न के बीच विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 फॉरमेट से रिटायरमेंट की घोषणा करके फैंस को उदास कर दिया. रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जडेजा को शुभकामनाएं दी हैं.
पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर अपनी पोस्ट में लिखा, 'डियर जडेजा, एक ऑलराउंडर के रूप में आपने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. क्रिकेट लवर्स आपके स्टाइलिश स्ट्रोक प्ले, स्पिन और शानदार फील्डिंग की प्रशंसा करते हैं. रोमांचक टी-20 प्रदर्शनों के लिए धन्यवाद. आगे के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं.' जडेजा ने भी शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है.
15 साल के टी-20 करियर को कहा अलविदा
जडेजा ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 फरवरी 2009 को डेब्यू किया था. उन्होंने पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था. डेब्यू टी-20 में जडेजा ने 4 ओवर में 29 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था. जबकि बल्ले से 7 गेंदों पर 5 रन बनाए थे.
एक जैसा रहा डेब्यू और आखिरी मैच
जडेजा ने आखिरी मैच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेला. इस मुकाबले में जडेजा ने बल्ले से 2 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी में भी 12 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके. यानी उनका डेब्यू और आखिरी मैच लगभग एक जैसा ही रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









