
ऑफिस कलीग ने थपथपाई पीठ, लगा ऐसा 'बिजली का झटका' एक साल तक नहीं कर सकी काम
AajTak
चीन के Zhejiang प्रांत में झेंग नाम की एक महिला ने हैरान करने वाला दावा किया है. झेंग ने एक टीवी चैनल को बताया है कि बीते साल उसके एक कलीग की हरकत के चलते उसकी जिंदगी तबाह हो गई.
कई बार लोग दोस्ती यारी में बातचीत करते हुए एक दूसरे की पीठ थपथपा देते हैं. ये मजाक किसी को कितना भारी पड़ सकता है ये आपने कभी नहीं सोचा होगा लेकिन हाल में आई खबर सोचने पर मजबूर कर देगी. मामला चीन के Zhejiang प्रांत का है जहां झेंग नाम की एक महिला ने हैरान करने वाला दावा किया है. मेट्रो स्टेशन पर बतौर सेक्योरिटी गार्ड काम करने वाली झेंग ने एक टीवी चैनल को बताया है कि बीते साल उसके एक कलीग की हरकत के चलते उसकी जिंदगी तबाह हो गई.
जगाने के लिए मारी पीठ पर थपकी
कथित तौर पर दोपहर के ब्रेक के दौरान वह डेस्क पर सिर रखकर थोड़ा आराम कर रही थी, तभी लू नाम के एक मेल कलीग ने उसे जगाने के लिए उसकी पीठ पर थपकी मारी. झेंग याद करती है कि उसे अपनी बांहों और गर्दन के सुन्न होने से पहले बिजली के झटके सा अहसास हुआ. उनका दावा है कि एक अन्य कलीग द्वारा ली गई तस्वीर में उनकी पीठ पर पांच उंगलियों का निशान साफ दिखाई दे रहा है. इसके बाद झेंग की हालत ऐसी बिगड़ी कि वे एक साल तक काम नहीं कर सकीं और अब उसे लगता है कि लू को उसका वित्तीय मुआवजा देना चाहिए.
'रीढ़ की हड्डी में डिस्क उभर गई' झेंग ने शिकायत करना शुरू किया, तो लू ने कथित तौर पर उसे इस शर्त पर 3,000 युआन ($400) दिए कि वह उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी. तब वह सहमत हो गई, लेकिन जब एक महीने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो वह अस्पताल गई जहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसकी रीढ़ की हड्डी में डिस्क उभरी हुई है और उसे कुछ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई. लेकिन हाल ऐसा हुआ कि वह पूरे एक साल तक काम से गायब रही.
'कुंग फू तकनीक का इस्तेमाल किया होगा'
समय के साथ, झेंग को मालूम हुआ जब लू ने उसे थप्पड़ मारा था, तब उसने कुंग फू तकनीक का इस्तेमाल किया था, जिसे 'आयरन सैंड पाम' या बस 'आयरन पाम' के रूप में जाना जाता है, क्योंकि लू हमेशा मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करने का दावा करता था. चीन के कई मार्शल आर्ट स्कूलों में सिखाई जाने वाली इस तकनीक का इस्तेमाल जाहिर तौर पर प्रैक्टिस करने वालों को रेत से भरे कैनवास बैग पर मुक्का मारकर शक्तिशाली प्रहार करने के लिए किया जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










