
एशिया कप की जीत के बाद वर्ल्ड कप के लिए कितनी तैयार टीम इंडिया?
AajTak
लंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवरों में 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट झटके. जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य को 6.1 ओवरों में यानी सिर्फ 37 गेंद पर बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया. मल्टीनेशन टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार किसी टीम ने ऐसा किया है. शुभमन गिल 19 गेंद पर 27 और ईशान किशन 18 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे. मल्टीनेशन टूर्नामेंट यानी 3 या उससे अधिक देशों के बीच होने वाले वनडे टूर्नामेंट की बात करें, तो टीम इंडिया सबसे कम गेंदों में फाइनल जीतन वाली टीम बन गई है. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया के बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










