
एफिल टावर पर भाई ने बनाया ऐसा वीडियो कि लोग बोले- ये यहां पहुंच कैसे जाते हैं?
AajTak
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एफिल टावर पर पहुंचता है और पंजाबी गाने के साथ वीडियो बना रहा है. यह वीडियो देखते ही देखते तेजी से ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं, क्या एफिल टावर अब क्रिंज गतिविधियों का हॉटस्पॉट बन गया है.
पेरिस का एफिल टावर दुनिया के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है. तस्वीरों में देखने पर नजर ठहर जाती है. बहुत से लोगों का ख्वाब होता है कि जिंदगी में एक बार एफिल टावर देखने का मौका मिले. लेकिन कभी आपने सोचा है, एफिल टावर पहुंचकर आप सबसे पहले क्या करेंगे? फोटो खिंचवाएंगे या रील बनाएंगे?
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एफिल टावर पर पहुंचता है और पंजाबी गाने के साथ वीडियो बना रहा है. यह वीडियो देखते ही देखते तेजी से ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं, क्या एफिल टावर अब क्रिंज गतिविधियों का हॉटस्पॉट बन गया है?
क्या है वीडियो में?
वीडियो में एक शख्स पंजाबी गाने पर नाचते हुए दिख रहा है, और बैकग्राउंड में एफिल टावर की खूबसूरती नजर आ रही है. साथ ही एफिल टावर देखने आए टूरिस्ट भी उसके आसपास हैं, लेकिन यह शख्स इन सबसे बेफिक्र होकर वीडियो बना रहा है.
देखें वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @desimojito पेज पर शेयर किया गया है. शख्स का एफिल टावर किसी बॉलीवुड फिल्मों की तरह अंदाज कुछ लोगों को तो भा रहा है. लेकिन किसी को नजरों में एफिल टावर जैसी जगह में क्रिंज एक्टिविटी करना सही नहीं है. इससे टूरिस्ट को दिक्कत हो रही है. हालांकि इस वीडियो में डांस करने वाला शख्स पाकिस्तान का है या इंडिया का ये साफ नहीं हो पा रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










