
एक समय में दो टूर... इंग्लैंड और श्रीलंका में टीम इंडिया, जानें पहली बार है ऐसा?
AajTak
भारत की दो टीमें एक ही समय में दो देशों के दौरे पर होंगी. एक तरफ विराट कोहली की कप्तानी में एक टुकड़ी इंग्लैंड में मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शिखर धवन के नेतृत्व में एक टीम श्रीलंका दौरे पर जा रही है.
टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर रवाना हो रही है. इस दौरे पर तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. शिखर धवन कप्तान और राहुल द्रविड़ हेड कोच की भूमिका में दिखाई देंगे. वैसे इस बार दिलचस्प बात यह है कि भारत की दो टीमें एक ही समय में दो देशों के दौरे पर होंगी. एक तरफ विराट कोहली की कप्तानी में एक टुकड़ी इंग्लैंड में मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शिखर धवन के नेतृत्व में एक टीम श्रीलंका दौरे पर जा रही है. विराट ब्रिगेड चार अगस्त से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड का सामना करेगी. 💬 💬 It's an honour to lead the Indian team. @SDhawan25 shares his emotions on captaining Sri Lanka-bound #TeamIndia & working with Rahul Dravid. 🇮🇳 👏#SLvIND pic.twitter.com/E5J0b8KjJA
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









