
उपुल थरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा, वनडे में रहा चमकदार करियर
AajTak
श्रीलंका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. अपने 15 साल के करियर में उन्होंने थोड़े समय के लिए श्रीलंकाई टीम की कमान भी संभाली थी.
श्रीलंका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. अपने 15 साल के करियर में उन्होंने थोड़े समय के लिए श्रीलंकाई टीम की कमान भी संभाली थी. 36 साल के थरंगा 2017 में जुलाई से नवंबर तक कप्तान थे. उन्होंने श्रीलंका के लिए आखिरी बार 2019 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेला था. I have decided to retire from international cricket 🏏 pic.twitter.com/xTocDusW8A थरंगा ने ट्वीट किया, ‘मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है.’ थरंगा ने श्रीलंका के लिए 31 टेस्ट खेलकर 21.89 की औसत से 1754 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने अहमदाबाद में दिसंबर 2005 में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेला और आखिरी टेस्ट भी 2017 में भारत के ही खिलाफ खेला था.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









