
उड़ानों पर फॉग'ब्रेक'... दिल्ली एयरपोर्ट से 22 फ्लाइट्स कैंसिल, दर्जनों लेट
AajTak
घने कोहरे का असर यात्राओं पर साफ दिखाई दे रहा है. कई इलाकों में लोगों को कोहरे के कारण सड़क यातायात में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं फ्लाइट ऑपरेशंस पर भी इसका असर देखा जा सकता है. लगातार कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानें कैंसिल की जा रही हैं और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.
घने कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है. इसका असर सड़क, रेल और हवाई सेवाओं पर भी देखा जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर आज भी घने कोहरे की चपेट में है, जिससे विजिबिलिटी और फ्लाइट ऑपरेशंस पर बड़ा असर दिख रहा है. पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट्स लगातार कैंसिल हो रही हैं.
दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से सलाह दी है कि ताजा जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क में रहें. कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक गिर गई है, एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां हेडलाइट्स ऑन करके चलती दिख रही हैं. कई इलाकों में सड़क मार्ग से ही यातायात करने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में बना हुआ है.
22 उड़ानें कैंसिल
एयरपोर्ट अथॉरिटीज के अनुसार, अब तक दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 22 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं, जिनमें 11 डिपार्चर और 11 अराइवल शामिल हैं. दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण फ्लाइट ऑपरेशंस कई दिनों से प्रभावित हो रहे हैं. घने कोहरे से विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई, जिस पर गंभीर वायु प्रदूषण ने और ज्यादा असर डाला है.
IndiGo की रफ्तार पर असर IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट्स में देरी की जानकारी दी है. रांची, पटना और वाराणसी में कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट्स के समय पर असर पड़ सकता है. IndiGo ने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनी हुई है. यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए संभव प्रयास किए जा रहे हैं. उड़ान की स्थिति वेबसाइट या ऐप पर देखने की सलाह दी गई है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









