
ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए ठोका दावा, विजय हजारे ट्रॉफी में किया धमाका
AajTak
झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशान ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार शतक लगाया है. 22 साल के ईशान ने शनिवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ 94 गेंदों पर 173 रनों की कप्तानी पारी खेली है. इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में अपनी आतिशी पारी से वह सुर्खियों में हैं.
झारखंड के बल्लेबाज ईशान किशान ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार शतक जमाया है. 22 साल के ईशान ने शनिवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ 94 गेंदों पर 173 रनों की कप्तानी पारी खेली है. इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में अपनी आतिशी पारी से वह सुर्खियों में हैं. 22 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी धमाकेदार पारी के दौरान 19 चौके और 11 छक्के लगाए. 173 (94) 🤯 11 sixes and 19 fours 😯 Jharkhand skipper Ishan Kishan has unleashed himself at the #VijayHazareTrophy 🙌🏻#OneFamily #MumbaiIndians @ishankishan51 pic.twitter.com/NNC4Osqxw6 ईशान ने इस पारी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इंग्लिश टीम के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज 12 मार्च से शुरू होगी. आईपीएल की उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर खुशी जाहिर की है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









