
ईशान किशन ने इस शख्स को समर्पित की अपनी फिफ्टी, कहा- खुद को साबित करना था
AajTak
ईशान किशन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का शानदार आगाज किया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में डेब्यू में करते हुए अर्धशतक जड़ा. भारत की सात विकेट से इस जीत में ईशान किशन का अहम रोल रहा.
ईशान किशन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का शानदार आगाज किया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में डेब्यू करते हुए अर्धशतक जड़ा. भारत की 7 विकेट से इस जीत में ईशान किशन का अहम रोल रहा. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. ईशान किशन अपनी इस पारी को अपने कोच के पिता को समर्पित करते हैं. ईशान किशन ने बताया उनका कुछ दिन पहले ही निधन हुआ. मैच के बाद झारखंड के इस बल्लेबाज ने कहा कि मेरे कोच के पिता का निधन कुछ दिन पहले हुआ और ये पारी उन्हीं को समर्पित है. A lot of hard work, belief and backing behind the scenes culminating into this moment. Thank you everyone for your support. There is no bigger joy than playing for India. 🇮🇳😍🙌 pic.twitter.com/OstCuyuO3e ईशान ने कहा कि मैं अपने आपको साबित करना चाहता था, क्योंकि मेरे कोच ने कहा था कि तुम्हें मेरे पिता के लिए कम से कम फिफ्टी बनानी है. तो मैं अपना अवॉर्ड उन्हीं को समर्पित करता हूं. 32 गेंदों पर 56 रन बनाने वाले ईशान किशन को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









