
इस हफ्ते आएंगे 4 आईपीओ, शेयर बाजार से पैसा बनाने का है बढ़िया मौका
AajTak
हाल में आए कई आईपीओ की जबदस्त सफलता को देखते हुए इस वित्त वर्ष में आगे करीब 40 आईपीओ से करीब 70 हजार करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद की जा रही है.
शेयर बाजार में आईपीओ की धूम मची हुई है. कोरोना संकट के बीच निवेशकों के पास निवेश के विकल्प कम रह गए, इसलिए लोग शेयर बाजार में खूब पैसा लगा रहे हैं. हाल में आए कई आईपीओ की जबदस्त सफलता को देखते हुए इस वित्त वर्ष में आगे करीब 40 आईपीओ से करीब 70 हजार करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद की जा रही है. (फाइल फोटो) इसी हफ्ते आएंगे चार आईपीओ: इसी हफ्ते चार आईपीओ आने वाले हैं जो देवयानी इंटरनेशनल, Windlas बायोटक, Exxaro टाइल्स और Krsnaa डायग्नोस्टिक्स के हैं. ये सभी आईपीओ 4 अगस्त यानी बुधवार को खुलेंगे और 6 अगस्त को बंद होंगे. इनके माध्यम से आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा मौका मिल रहा है. (फाइल फोटो: Getty Images) गौरतलब है कि देवयानी इंटरनेशनल वही कंपनी है जो देश में KFC, Costa Coffee और Pizza Hut जैसे क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) का संचालन करती है. इसने अपने आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस प्रति शेयर 86-90 रुपये तय किया है. (फाइल फोटो: Getty Images)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











