
इस विकेटकीपर ने दिलाई महेंद्र सिंह धोनी की याद, ऐसे की स्टम्पिंग, VIDEO
AajTak
विकेटकीपर डेवोन कॉनवे ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में शानदार कीपिंग करते हुए अफिफ हुसैन को स्टम्प कर दिया. ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में कॉनवे ने जैसी स्टम्पिंग की उससे उन्होंने भारत के दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी.
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर डेवोन कॉनवे ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में शानदार कीपिंग करते हुए अफीफ हुसैन को स्टम्प कर दिया. ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में कॉनवे ने जैसी स्टम्पिंग की उससे उन्होंने भारत के दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी. Firstly, how's the take by Devon Conway?! Secondly, that's some nifty glove work to get rid of Afif Hossain. Catch the chase live, only on Spark Sport #NZvBAN ⭕️🏏 pic.twitter.com/CKKFcOiAA3 Brilliant work behind the stumps by Devon Conway 🙌#NZvBAN | https://t.co/m2JoVQFNLFpic.twitter.com/iXbhBaTV0l बांग्लादेश की पारी के छठे ओवर की दूसरी गेंद पर अफीफ हुसैन ने मिड विकेट पर लंबा शॉट मारने की कोशिश, लेकिन वह नाकाम रहे. टोड एस्टल की इस गेंद पर अफीफ बीट हो गए और कीपर कॉनवे ने गेंद को पकड़ा. कॉनवे अलर्ट थे और उन्होंने देखा कि अफीफ का पैर बैटिंग क्रीज की लाइन पर है. उन्होंने बिना देरी करते स्टम्प की गिल्लियां बिखेर दीं और आउट की अपील की. इसके बाद मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर का सहारा लिया. फैसला कॉनवे के पक्ष में आया और अफीफ हुसैन को पवेलियन जाना पड़ा. उन्होंने 6 गेंदों पर 8 रन बनाए.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









