
इस कैफे में मिलती है 12 देशों की चाय, स्पेशल लोग इशारों में लेते हैं ऑर्डर
AajTak
झारखंड के जमशेदपुर में एक ऐसा कैफे खुला है. जहां पर करीब 12 देशों की चाय मिलती है और इस शानदार कैफे में आप 100 रुपये से लेकर 800 रुपये तक की चाय पी सकते हैं. कैफे की सबसे खास बात ये कि इसमें काम करने वाले कर्मचारी न बोल सकते हैं और ना ही सुन सकते हैं.
झारखंड के जमशेदपुर में एक ऐसा कैफे खुला है. जहां पर करीब 12 देशों की चाय मिलती है और इस शानदार कैफे में आप 100 रुपये से लेकर 800 रुपये तक की चाय पी सकते हैं. कैफे की सबसे खास बात यह कि इसमें काम करने वाले कर्मचारी न बोल सकते हैं और न ही सुन सकते हैं. वो सिर्फ इशारों में ग्राहकों से ऑर्डर लेते हैं और उन्हें उनकी पसंद की चाय पिलाते हैं. 'ला ग्रैविटी' नाम के इस कैफे में जापान, कोरिया, चीन, फ्रांस, श्रीलंका, वियतनाम, केन्या, कंबोडिया, साउथ अफ्रीका, अर्जेंटीना, ब्राजील, नेपाल समेत 12 देशों की चाय मिलती है. भारत की असम टी और दार्जिलिंग की चाय भी लोग यहां दूर-दूर से पीने के लिए आते हैं. सिर्फ दूध से 26 तरह की चाय स्पेशल लोग इस कैफे में बनाते हैं. इस कैफे में काम करने वाले 12 लोग बोलने-सुनने में असमर्थ हैं. ग्राहकों से ऑर्डर से लेकर पैसों का हिसाब-किताब भी यही लोग रखते हैं. इस कैफे के संचालक अविनाश दुग्गल का कहना है कि वो रोज सुबह अपनी टीम के साथ एक प्रार्थना करते हैं कि 'हम होंगे कामयाब एक दिन, मन में है विश्वास' फिर अपने दिन की शुरुआत करते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












