
'इतना खिलाते हैं ये लोग कि...', भारतीयों की मेजबानी से हैरान रह गया अमेरिकी शख्स
AajTak
'John In India' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से शख्स ने कहा- मेजबानी में भारतीय गजब है. मैं बिना बताये शाम चार बजे किसी के घर पर पहुंच गया तो उन्होंने मुझे इतना खाना खिला दिया कि मत पूछो. जॉन ने कहा कि वे इतने स्वागत से हैरान हैं.
हर एक देश में रहन-सहन, रिश्तेदारी, मेहमानी, मेजबानी के अलग अनुभव होते हैं. वहीं बात भारत की हो तो यहां संस्कृति बहुत अलग और खास है. हाल में कुछ समय के लिए भारत में रहे एक अमेरिकी शख्स ने इंस्टाग्राम पर इंडिया को लेकर कुछ कहा जो कि वायरल हो गया.
'अमेरिका में ऐसे आए तो कोई पानी न पूछे'
'John In India' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से शख्स ने कहा- मेजबानी में भारतीय गजब है. मैं बिना बताये शाम चार बजे किसी के घर पर पहुंच गया तो उन्होंने मुझे इतना खाना खिला दिया कि मत पूछो. वह आगे कहते हैं- अमेरिकी में ऐसे बिन बताए अगर आप पहुंच जाएं तो कोई पानी तक न पूछे. फिर वह हंसते हुए कहते हैं - भारतीयों के साथ एक परेशानी है, वे इतना ज्यादा खाना खिला देते हैं. मैंने बहुत प्यार और इंडाइरेक्टली उन्हें बताने की कोशिश की कि मेरा पेट भर चुका है लेकिन वे खिलाए ही जा रहे हैं. मुझे लगा कि अगर मैं खाने से उठ गया तो उन्हें बुरा न लग जाए.
'भारत में अतिथि देवो भव: की मान्यता'
जॉन के इस वीडियो को एक मिलीयन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोगों ने कमेंट्स की भी बौछार लगा दी है. अधिकतर भारतीयों ने उन्हें कमेंट में समझाया कि 'ऐसा इसलिए होते है क्योंकि भारत में अतिथि देवो भव: की मान्यता है, यानी मेहमान भगवान के समान होता है'.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











