
इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट को लेकर हरभजन सिंह ने मांगी माफी, जानिए क्या है विवाद
AajTak
लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर माफी मांगी है. हरभजन सिंह ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए माफी मांगी है.
लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर माफी मांगी है. हरभजन सिंह ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए माफी मांगी है. My heartfelt apology to my people..🙏🙏 pic.twitter.com/S44cszY7lh दरअसल, हाल ही में हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी जिसमें उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण मंदिर में मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले को श्रद्धांजलि दी थी और उसे शहीद बताया था. इसमें लिखा, 'सम्मान के साथ जीना और धर्म के लिए मरना. 1 जून से 6 जून 1984 को सचखंड श्री हरमिंदर साहिब पर शहीद होने वाले सिंह-सिंहनियों की शहादत को प्रणाम.' हरभजन ने भिंडरावाले का नाम नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने जो फोटो शेयर की थी उसमें खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले की तस्वीर भी थी.
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











