
इंटरनेशनल क्रिकेट में 34357 रन, 100 शतक, फिर भी सचिन तेंदुलकर को है इन दो बातों का मलाल
AajTak
2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. भारत के लिए 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेलने वाले तेंदुलकर के नाम टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक दर्ज हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34 हजार 357 रन और 100 शतक बनाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपने करियर में हमेशा दो बातों का मलाल रहेगा. तेंदुलकर ने एक वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि मुझे सुनील गावस्कर और विवियन रिचर्ड्स के साथ नहीं खेल पाने का हमेशा मलाल रहेगा. सचिन ने कहा, 'मुझे दो बातों का मलाल है. पहला ये कि मैं कभी भी सुनील गावस्कर के साथ नहीं खेल पाया. जब मैं बड़ा हो रहा था तो सुनील गावस्कर मेरे बैटिंग हीरो थे. एक टीम के तौर पर उनके साथ नहीं खेलने का हमेशा मलाल रहेगा. वह मेरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने से कुछ पहले ही संन्यास ले चुके थे.'More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












