
इंग्लैंड रवाना होने से पहले बोले कोहली- WTC फाइनल का दबाव नहीं, एन्जॉय करने का है समय
AajTak
इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा करीब 4 महीने का होगा.
इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा करीब 4 महीने का होगा. इंग्लैंड में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल और मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया दौरे की शुरुआत WTC के फाइनल से करेगी, जो साउथैम्पटन में 18 से 22 जून तक खेला जाएगा. दौरे पर रवाना होने से पहले कोहली ने कहा कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल हमारी टीम के लिए काफी अहम है. हम फाइनल तक पहुंचे हैं और इसे भी जीतना चाहेंगे. विराट कोहली ने प्रैक्टिस की कमी को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड पहुंचने पर हमें बाद में अभ्यास का मौका मिलेगा, लेकिन फाइनल में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. हम इंग्लैंड के कंडीशंस से वाकिफ हैं. प्रैक्टिस की कमी जीत की राह में नहीं आएगी. कोहली ने कहा कि बबल में रहते हुए खेलना यकीनन काफी मुश्किल भरा है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









