
इंग्लैंड जाने से पहले 8 दिन बायो बबल में रहेगी टीम इंडिया, ये है पूरे दौरे का प्लान
AajTak
टीम इंडिया जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड जाएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला ये फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून तक खेला जाएगा. इंग्लैंड के लिए रवाना होने से टीम इंडिया के खिलाड़ियों के 8 दिन तक बायो बबल में रहना होगा.
टीम इंडिया जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल खेलने के लिए इंग्लैंड जाएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला ये फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून तक खेला जाएगा. इंग्लैंड के लिए रवाना होने से टीम इंडिया के खिलाड़ियों के 8 दिन तक बायो बबल में रहना होगा. ICYMI - A look at #TeamIndia's squad for the inaugural ICC World Test Championship (WTC) final and the five-match Test series against England. 👇 Standby players: Abhimanyu Easwaran, Prasidh Krishna, Avesh Khan, Arzan Nagwaswalla pic.twitter.com/17J050QVT3 विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम 25 मई को मुंबई में इकठ्ठा होगी और यहां तैयार किए गए बायो बबल में 8 दिन के लिए रहेगी. टीम 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी और वहां पहुंचने के बाद 10 दिन क्वारनटीन रहेगी. टीम इसके बाद 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथैम्प्टन में होने वाले WTC का फाइनल खेलने उतरेगी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









