
इंग्लैंड की 'नई टीम' ने PAK का सूपड़ा साफ किया, बाबर आजम का शतक गया बेकार
AajTak
जेम्स विन्स के शतक की मदद से इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में पाकिस्तान को 3 विकेट से मात दी. इसके साथ उसने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.
जेम्स विन्स के शतक की मदद से इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में पाकिस्तान को 3 विकेट से मात दी. इसके साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. विन्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले शतक से इंग्लैंड ने 332 रनों के लक्ष्य को 48 ओवरों में 7 विकेट खोकर हासिल कर दिया. विन्स के 95 गेंदों पर 102 रनों के सामने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की 158 रनों की पारी फीकी पड़ गई. England win in Edgbaston & take the series 3-0 🏴 James Vince and Lewis Gregory's crucial 129 run partnership laying the foundation for a thrilling run chase.#ENGvPAK | https://t.co/wt6TEMLTGd pic.twitter.com/A3liDw5W2u
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









