
आ रहा Redmi का सस्ता फोन, भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा 50MP का कैमरा
AajTak
Redmi 13C Launch Date: रेडमी भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. इस हैंडसेट का नाम Redmi 13C है. यह भारत में 6 दिसंबर 2023 को दस्तक देगा, इससे पहले यह फोन ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है. ऐसे में इस हैंडसेट के बारे में कई फीचर्स की जानकारी मिल जाती है. इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा.
Redmi भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. इस हैंडसेट का नाम Redmi 13C होगा. Redmi 13C की लॉन्च का ऐलान कंपनी ने ऑफिशियली कर दिया है. यह स्मार्टफोन 6 दिसंबर 2023 को दस्तक देगा. बताते चलें कि ग्लोबल मार्केट में Redmi 13C पहले ही लॉन्च हो चुका है.
दरअसल, Redmi India ने X प्लेटफॉर्म (पूर्व नाम Twitter) पर Redmi 13C की लॉन्च डेट का ऐलान किया है. पोस्ट में बताया है कि यह फोन 6 दिसंबर 2023 को दस्तक देगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
टीजर इमेज के साथ कंपनी ने एक टैगलाइन शेयर की है, जिसका नाम ‘Star Shine Design’ है. यह शाइनी ब्लैक कलर फिनिश के बारे में जानकारी देती है. टीजर इमेज से पता चलता है कि यह फोन मिडनाइट ब्लैक और क्लोवर ग्रीन कलर में आता है.
ये भी पढे़ंः Xiaomi vs Tesla: इलेक्ट्रिक कार की महाजंग! कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Redmi 13C को ग्लोबल मार्केट में तीन वेरिएंट में पेश किया है. यह वेरिएंट 4GB + 128GB, 6GB + 128GB, और 8GB + 256GB के हैं. इसकी शुरुआती कीमत ग्लोबल मार्केट में 10 हजार रुपये से आसपास है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Redmi 13C के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो इसमें 6.74-inch का HD+ डिस्प्ले दिता है. इसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है. इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट्स और 450nits की ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










