
आसमान में बना फुटबॉल ग्राउंड! 1.8 KM ऊंचाई पर खिलाड़ियों ने मारा गोल, वीडियो वायरल
AajTak
यह मैच जमीन पर नहीं, बल्कि हॉट एयर बैलून के नीचे लटकाए गए एक अस्थायी फुटबॉल मैदान पर खेला गया था. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि लोग देखते ही रह गए. फुटेज देखकर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि यह सच में संभव भी है.
रूस में एक ऐसा रोमांचक कारनामा सामने आया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. एक्सट्रीम स्पोर्ट्स के लिए मशहूर सर्गेई बोयत्सोव और उनकी टीम ने 5,900 फीट (लगभग 1,800 मीटर) की ऊंचाई पर फुटबॉल मैच खेलकर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.
रशिया टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मैच जमीन पर नहीं, बल्कि हॉट एयर बैलून के नीचे बने एक अस्थायी फुटबॉल मैदान पर खेला गया था.यह घटना 3 दिसंबर 2025 के दौरान हुई और जैसे ही इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर आया, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलाड़ी हवा में झूलते हुए मैदान पर पूरी तरह फुटबॉल किट पहने मैदान में उतरे थे. उन्होंने सुरक्षा के लिए पैराशूट बैग भी लगाए थे ताकि किसी भी खतरे की स्थिति में वे सुरक्षित रह सकें. खिलाड़ी हवा में डगमगाते मैदान पर दौड़ते, पास देते और गोल करने की कोशिश करते दिखाई दिए. ऊपर से उड़ता एक विमान इस रोमांचक पल की शूटिंग कर रहा था, जिससे वीडियो और भी दिलचस्प बन गया.
देखें वायरल वीडियो
मुकाबले के दौरान एक मजेदार पल तब आया जब खिलाड़ियों ने हवा में ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का प्रसिद्ध 'Siuuu' सेलिब्रेशन किया. यह दृश्य देखते ही दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.
इतनी ऊंचाई पर खेलना आसान नहीं होता, क्योंकि हवा में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है. इसके बावजूद खिलाड़ी बिना किसी समस्या के पूरे मैच को सफलतापूर्वक पूरा करने में कामयाब रहे. सर्गेई बोयत्सोव ने इंस्टाग्राम पर अपनी टीम की उपलब्धि साझा करते हुए इसे हिम्मत, खेल और टीमवर्क की जीत बताया. कई अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म ने भी इस घटना को कवर किया और इसे अब तक की सबसे अनोखी स्पोर्ट्स उपलब्धियों में से एक बताया.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









