
आनंद महिंद्रा ने स्वदेशी WhatsApp राइवल Arattai के बारे में कही ये बड़ी बात, Zoho फाउंडर ने दिया जवाब
AajTak
भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने स्वदेशी चैटिंग ऐप Arattai को लेकर X पर एक पोस्ट किया है. इसके जवाब में Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने रिप्लाई किया और कही ये बड़ी बात.
आनंद महिंद्रा भी स्वदेशी ऐप Arattai यूज़ कर रहे हैं. माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट X पर एक पोस्ट में महिंद्रा ने बताया कि उन्होंने Arattai डाउनलोड कर लिया है और यूज़ कर रहे हैं. Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने रिप्लाई भी किया है.
आनंद महिंद्रा ने लिखा प्राइड के साथ आज Arattai डाउनलोड कर लिया है. इसके जवाब में Zoho के श्रीधर वेम्बू ने आनंद महिंद्रा का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इससे और भी मजबूती मिलती है.
वेंबु ने X पोस्ट के रिप्लाई में लिखा है कि वो ऑफ़िस में अरट्टई के इंजीनियर्स के साथ इस ऐप के रिफाइनमेंट पर काम कर रहे थे और तभी एक टीम मेंबर ने आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट दिखाया.
यहां दिलचस्प ये है कि भले ही Twitter का नाम बदल कर एलॉन मस्क ने X कर दिया है. लेकिन Zoho के फाउंडर तक X के पोस्ट को ट्वीट ही बोल रहे हैं. वेंबु ही नहीं, दुनिया भर में अब भी X को Twitter और X पोस्ट को लोग अक्सर ट्वीट ही बोलते हैं.
बहरहाल, Arattai की बात करें तो ये Zoho का इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है जो भारत में WhatsApp को टक्कर दे रहा है. इस ऐप पर चैटिंग, कॉलिंग से लेकर मीटिंग शेड्यूल करने तक का फीचर दिया गया है. सरकार भी इसे ऐक्टिवली प्रोमोट कर रही है.
बता दें कि WhatsApp चैट्स में एंड टू एंड एनक्रिप्शन दिया गया है, लेकिन Arattai के चैट्स में E2EE एनक्रिप्शन नहीं है. हालांकि कॉलिंग में ये एनक्रिप्शन ज़रूर दिया गया है. उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी Arattai चैट्स में एंड टू एंड एनक्रिप्शन देना शुरू कर देगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












