
आधा शरीर पैरेलाइज्ड, लेकिन हौसला पूरा, डिलीवरी करती महिला का वीडियो वायरल
AajTak
52 साल की उम्र में 50 फीसद पैरालिसिस से जूझ रहीं Zepto की एक डिलीवरी वुमन सोशल मीडिया पर हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं. ग्राहक द्वारा उनकी कहानी शेयर किए जाने के बाद देशभर में जज्बे और जुझारूपन की चर्चा तेज हो गई है.
कहते हैं काम का कोई बहाना नहीं होता है, चाहे परिस्थिति कैसे भी हुई.सोशल मीडिया पर इन दिनों Zepto की एक डिलीवरी एजेंट की कहानी लोगों को भावुक कर रही है. 52 वर्षीय वीना देवी, जो दिव्यांग हैं. उनका आधा शरीर काम नहीं करता. रोज पूरे जज्बे के साथ डिलीवरी का काम कर रही हैं. उनकी इसी मेहनत और हिम्मत ने इंटरनेट पर हजारों लोगों को प्रेरित कर दिया है.
ग्राहक से बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर मल्लिका अरोड़ा नाम की महिला ने शेयर किया है. वीडियो में मल्लिका अपनी डिलीवरी एजेंट से बातचीत करती नजर आती हैं. जब उन्होंने वीना देवी से पूछा कि वह क्या काम करती हैं, तो वीना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया-मैं Zepto में डिलीवरी एजेंट हूं.बातचीत के दौरान वीना देवी ने यह भी बताया कि वह 50 फीसदी पैरालाइज्ड हैं, इसके बावजूद वह जून 2024 से लगातार काम कर रही हैं.
मदद के सवाल पर दिल छू लेने वाला जवाब
वीना देवी की हिम्मत देखकर मल्लिका भावुक हो गईं और उन्होंने पूछा कि वह उनकी मदद कैसे कर सकती हैं. इस पर वीना देवी ने बेहद सादा लेकिन मजबूत जवाब दिया-बस मुझे सपोर्ट करते रहिए.इसके बाद मल्लिका ने कहा-मुझे आप पर बहुत गर्व है, आप ऐसे ही आगे बढ़ती रहिए.
वीडियो के अंत में मल्लिका अरोड़ा ने कैमरे की तरफ देखकर लोगों से कहा कि हमें अपनी जिंदगी की छोटी-छोटी परेशानियों पर शिकायत करना छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वीना देवी जैसे लोग यह याद दिलाते हैं कि जिंदगी कितनी कीमती होती है.मल्लिका ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा-आज मैंने एक 52 साल की Zepto डिलीवरी लेडी को देखा, जो 50 फीसदी पैरालाइज्ड होने के बावजूद मुस्कराते हुए पूरे हौसले से काम कर रही थीं. कुछ लोग सिर्फ जीते नहीं, हर दिन लड़ते हैं. उन्होंने आज एक ऑर्डर नहीं, बल्कि इंस्पिरेशन डिलीवर की.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











