
... आते ही छा गए प्रसिद्ध कृष्णा, डेब्यू में तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड
AajTak
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया. कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में चार विकेट चटकाए. वह वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू पर चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं.
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया. कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में चार विकेट चटकाए. वह वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू पर चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं. उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 66 रनों से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को पुणे में ही खेला जाएगा. Superb start for @prasidh43! 👌👌 A debut to remember 🔝#TeamIndia #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/nqLxrznfWh Superb bowling display by #TeamIndia 🇮🇳 after 🏴 got off to a rollicking start 💥💥 India win by 6️⃣6️⃣ runs and take a 1-0 lead in the 3-match ODI series #INDvENG @Paytm Scorecard 👉 https://t.co/MiuL1livUt pic.twitter.com/0m58T6SdKq प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.1 ओवरों में 54 रन देकर चार विकेट झटके, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा. कृष्णा ने जेसन रॉय (46), बेन स्टोक्स (1), सैम बिलिंग्स (18) और टॉम कुरेन (11) को चलता किया. कृष्णा ने वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू पर नोएल डेविड का 24 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया. स्पिन गेंदबाज डेविड ने 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, जो डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का भारतीय रिकॉर्ड था. वैसे, वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू पर 16 भारतीय गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लिये हैं. लेकिन कोई भी इससे पहले तक चार विकेट नहीं ले पाया था.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









