
आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नॉमिनेट हुईं स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स, बेन स्टोक्स और सिकंदर रजा की भी एंट्री
AajTak
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया था. टीम के इस शानदार प्रदर्शन में बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की अहम भूमिका रही थी. जेमिमा पांच मैचों में 146 रन बनाकर उन खेलों में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर रही थीं. 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए महिला वर्ग में जेमिमा के अलावा बेथ मूनी और ताहिला मैकग्रा को भी नॉमिनेट किया गया है.
भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अगस्त महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए नामित किया गया है. जेमिमा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बल्ले से शानदार खेल दिखाया था. महिला वर्ग में जेमिमा के अलावा आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और ताहिला मैकग्रा को भी नॉमिनेट किया गया है.
जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. वह पांच मैच में 146 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर थी. उन्होंने बारबडोस के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत की ओर से 46 गेंद में नाबाद 56 रन बनाए थे.
दूसरी तरफ बेथ मूनी राष्ट्रमंडल खेलों की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं. उन्होंने आस्ट्रेलिया के अंतिम ग्रुप-ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 49 गेंद में 70 रन बनाए और फिर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 गेंद में 36 रन की पारी खेली. ताहिला मैक्ग्रा ने अपने आलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया. वह पांच मैच में आठ विकेट के साथ टूर्नामेंट की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे सफल गेंदबाज रहीं.
पुरुष वर्ग में ये प्लेयर्स हुए नॉमिनेट
आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए पुरुष वर्ग में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर को नामित किया गया है. रजा ने बांग्लादेश और भारत के खिलाफ सीरीज में ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन किया था. इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में तीन मौकों पर सौ रन का आंकड़ा पार किया. बेन स्टोक्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलने के अलावा विकेट्स भी चटकाए थे.
ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को दी थी मात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









