
अश्विन ने लॉकडाउन में ऐसा क्या किया, जिससे मैदान पर रचा इतिहास, खुद किया खुलासा
AajTak
विराट कोहली ने रविचंद्रन अश्विन को वर्तमान समय का ‘लीजेंड’ करार दिया, लेकिन भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि वह वास्तव में अकस्मात ही क्रिकेटर बने. अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में 400वां टेस्ट विकेट हासिल किया.
विराट कोहली ने रविचंद्रन अश्विन को वर्तमान समय का ‘लीजेंड’ करार दिया, लेकिन भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि वह वास्तव में अकस्मात ही क्रिकेटर बने. अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में 400वां टेस्ट विकेट हासिल किया. उन्होंने मैच में 7 विकेट लिये और अब उनके विकेटों की संख्या 401 पर पहुंच गई है. Knows his numbers 👍 Watches hours of footage before a game 😯 Strives to get better with each game 🔝 This special feature on @ashwinravi99 is one you don't want to miss 👌- by @RajalArora @Paytm #INDvENG #TeamIndia @coach_rsridhar Full interview 👉 https://t.co/gTPCIwwgV0 pic.twitter.com/PowZvyjtIT अश्विन ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘मैं अकस्मात ही क्रिकेटर बना. मैं असल में क्रिकेट को चाहने वालों में शामिल था, जो क्रिकेटर बन गया. मैं यहां अपना सपना जी रहा हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भारत की तरफ से खेलूंगा.’
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









